रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की वायुसेना के कमांडर ने कहा कि ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में ईरान एक वैश्विक ताकत बन गया है और आज कई देश हमें मॉडल मानकर अपने ड्रोन कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।
एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जनरल हाजी जादेह ने कहा कि सद्दाम के साथ जंग सिर्फ ईरान और इराक का युद्ध नहीं था, बल्कि नए क्रांतिकारी ईरानी राष्ट्र का महाशक्तियों के साथ युद्ध था, लगभग 30 देशों ने ईरानी क्रांति को रौंदने का प्रयास किया था। वह हमारे देश को नष्ट करने वाले थे, लेकिन असफल रहे, हमने अपनी एक इंच जमीन भी दुश्मन को नहीं दी और आज हम एक क्षेत्रीय शक्ति बन चुके हैं।
उन्होंने ईरान द्वारा नए उपग्रहों के प्रक्षेपण की खबर देते हुए कहा कि जिस गति से हम एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ रहे हैं, हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में हमारे पास पृथ्वी की कक्षा में उपग्रहों की एक पूरी प्रणाली होगी।
इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ने उपग्रह लांचर कासिद के माध्यम से 450 किमी की ऊंचाई से ईरानी उपग्रह नूर 3 को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने की खबर देते हुए कहा की हम जल्द ही अन्य सैटेलाइट भी लांच करेंगे।